बलिया से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां आईटीआई स्कूल के प्रिंसिपल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक 23 सिंतबर को ही प्रिंसिपल ने आईटीआई स्कूल में ज्वाइन किया था। ज्वाइन करने के 5 दिन बाद प्रिंसिपल ने आत्महत्या कर ली।
घटना नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित आईटीआई स्कूल की है। जहां ओडिशा प्रदेश के कटक जिला अंतर्गत प्रहराजपुर निवासी 45 वर्षीय दीनबन्धु शाह प्रिंसिपल के रूप में तैना थे। वे स्कूल के प्रांगण के एक कमरे में रहते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह खिड़की से देखने पर पंखे के हुक से लटकता दिखा। कर्मी ने विद्यालय से जुड़े लोगों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। प्रिंसिपल के परिजनों ने विद्यालय के प्रबंधक को बताया कि बुधवार शाम को घर पर फोन करके बात की थी। प्रबन्धक अवधेश यादव के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…