Categories: देश

लॉन्चिंग के 48 घंटे बाद ही इसरो का संपर्क टूटा, साइंटिस्ट ने बुलाई मीटिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने गुरुवार को कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-6A की सफल लॉन्चिंग की थी. ताजा जानकारी के मुताबिक, इसरो का संपर्क जीसैट-6A से टूट गया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी खामियों की वजह से इसरो का कम्युनिकेशन सैटेलाइट से संपर्क नहीं हो रहा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पिछले 48 घंटे से इसरो की ओर से इस सैटेलाइट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस सैटेलाइट के बारे में आखिरी बार 30 मार्च सुबह 9:22 बजे आधिकारिक बयान जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि लॉन्चिंग के बाद जीसैट-6A में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. फिलहाल साइंटिस्ट इसे दूर करने में जुटे हुए हैं. इसके लिए साइंटिस्ट इमरजेंसी मीटिंग भी कर रहे हैं.

कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-6A 270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई थी. जीसैट-6A का गुरुवार को सफल परीक्षण किया गया था. यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट बहुत दूरस्थ क्षेत्रों में भी मोबाइल कम्युनिकेशन में मदद करेगा.

यह सैटेलाइट एक हाई पावर एस-बैंड संचार उपग्रह है, जो अपनी कैटेगरी में दूसरा है. भारत इससे पहले जीसैट-6 लॉन्‍च कर चुका है. गुरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसे लॉन्च किया गया था. इस सैटेलाइट का वजन 2,140 किलोग्राम है.

बता दें कि इससे पहले 31 अगस्त 2017 में पीएसएलवी से IRNSS 1H का परीक्षण किया गया था, जो फेल रहा था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

9 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago