Categories: Uncategorized

इस कंपनी ने दिया धमाकेदार ऑफर, जियो सहित सभी कम्पनियां हैरान…

दोस्तों इन दिनों वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए एक लुभाने वाला ऑफर निकाला है। इंटरनेट की दुनिया में जब से जिओ ने कदम रखा है तब से सभी टेलीकॉम कंपनियों ने नए नए ऑफर्स निकलना शुरू कर दिया है। जियो ने जितने सस्ते प्लान दिए थे इससे पहले किसी कंपनी ने ऐसे प्लान नहीं दिया था। साल 2016 में जियो ने मार्केट में कदम रखा था जिसके बाद जिओ ने अपनी सिम फ्री में बांटा और लोगों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की जिसमें वह सफल भी रहे और काफी हद तक यूज़र्स जिओ को यूज करने लगे क्योंकि पहले हम 1GB को 1 महीने तक यूज़ करते थे और जिओ के आने के बाद 1GB पर डे यूज करने लगे।

जिओ के आने के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा था जिसके बाद सारी कंपनियों ने जिओ की तरह ऑफर्स निकालना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि इन दिनों वोडाफोन भी अपने यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपने वोडाफोन वाले नंबर पर 129 रुo का रिचार्ज करवाना होगा

जिसके बाद आप इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि वोडाफोन 129 रुo में 1 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग डेढ़ जीबी डाटा और इसके साथ ही 100 एस एम एस रोजाना दे रही है। इसी के साथ आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक यह प्लान गुजरात, चेन्नई और अन्य महत्वपूर्ण सर्किल यूजर्स को मिलेगा।

बता दें कि हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन ने यह ऐलान किया था कि अगर यूजर्स को अपने सिम कार्ड पर इनकमिंग सुविधा चालू रखना चाहते है तो उन्हें रिचार्ज करवाना होगा जिसके बाद एयरटेल और वोडाफोन के काफी कस्टमर्स दूसरे टेलीकॉम कंपनी में शिफ्ट हो गए। जिससे एयरटेल और वोडाफोन को काफी नुकसान हुआ और अब वोडाफोन सस्ते ऑफर निकाल कर कस्टमर को लुभाने की कोशिश कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

4 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 day ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago