Categories: खेल कूद

IPL की चैंपियन बनी चेन्नई, हैदराबाद को हराकर तीसरी बार किया खिताब पर कब्जा

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 11 की विजेता बन गई है और उसने हैदराबाद को खिताबी जंग में 8 विकेट से हरा दिया. अपने सातवें फाइनल में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है. आईपीएल हिस्ट्री में चेन्नई मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीसरी बार ये खिताब जीता है. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था और ये तीनों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं.  रोहित के बाद अब धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल  2010 और 2011 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाली चेन्नई को धोनी ने उसी पुराने अंदाज में संवारते हुए सीजन 11 का चैंपियन बनाकर खिताब की हैट्रिक पूरी कर ली.

इस खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 178 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 179 रनों की चुनौती रखी. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन के तूफानी शतक की बदौलत 18.3 ओवर में 181 रन बनाते हुए तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. फाइनल में शेन वॉटसन ने 51 गेंदों में शतक ठोककर चेन्नई के लिए जीत आसान कर दी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago