Categories: खेल कूद

IPL 2018: ये खिलाड़ी हो सकते हैं KKR के कप्तान, सिर्फ ऐलान होना है बाकी

आईपीएल 2018 सीजन के लिए क्रिकेट फैंस की निगाहें कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ लगी हुई है। वजह ये है कि इस टीम की कप्तान कौन बनेगा इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि आइपीएल में केकेआर की कप्तानी के लिए रॉबिन उथप्पा सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि उथप्पा के पास काफी अनुभव है और उन्हें टीम का कप्तान बनाना सही फैसला होगा। उथप्पा टीम के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्हें टीम के माहौल के बारे में भी काफी अच्छे से पता है। हालांकि कप्तान के तौर पर दिनेश कार्तिक अच्छे विकल्प हो सकते हैं लेकिन रॉबिन ज्यादा सही खिलाड़ी हैं।

हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कप्तान बनाने की घोषणा की है जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया।

रॉबिन उथप्पा (6.40 करोड़) के अलावा कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स  के पास दिनेश कार्तिक (7.40 करोड़ रुपये), मिचेल स्टार्क (9.40), क्रिस लिन (9.60 करोड़), सुनील नरेन (12.50 करोड़), कुलदीप यादव (5.80 करोड़) और पीयूष चावला (4.20) जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन में हैं। बता दें कि दो बार कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते दिखेंगे। दिल्ली ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago