Categories: देश

INX मीडिया केस में कार्ति चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को INX मीडिया केस में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक कार्ति चिदंबरम इस मामले मे सीबीआई से कॉ-ऑपरेट नहीं कर रहे थे व पूछताछ के मामले में मिलने में आनाकानी कर रहे  थे.

सीबीआई ने कहा कि कार्ति चिदंबरम ने INX मीडिया से 10 लाख रुपये की रिश्वत ली. दरअसल सीबीआई का आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने INX मीडिया के खिलाफ चल रहे टैक्स की जांच के मामले में अपने पावर का प्रयोग करके जांच को प्रभावित करने की कोशिश की. INX मीडिया के खिलाफ फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) के उल्लंघन के मामले में जांच चल रही थी.

कौन हैं कार्ति चिदंबरम?


तमिलनाडु के शिवगंगा में 16 नवंबर 1971 को जन्‍मे कार्ति कांग्रेस नेता और बिज़नेसमैन हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्‍सास और कैंब्रिज से उन्‍होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन और लॉ की पढ़ाई की है.

वह तमिलनाडु टेनिस एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट रहे हैं. भरतनाट्यम नृत्‍यांगना श्रीनिधि रंगराजन से उनकी शादी हुई है. जो इस वक्‍त चेन्‍नई के अपोलो हॉस्‍पिटल में काम करती हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago