बलिया। सीएमओ जयंत कुमार ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान गायब स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने 4 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है साथ ही एक सप्ताह से गायब एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को भी जाना।
पूरा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा का है, जहाँ औचक निरीक्षण के लिए सीएमओ जयंत कुमार पहुंचे। इस दौरान अनुपस्थित 4 स्वास्थ्यकर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। और एक कर्मचारी के एक सप्ताह से गायब रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल भवन जर्जर होने की बात बताई। इस पर उन्होंने इस्टीमेट बनावाकर निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…