Categories: बलिया

बलिया के सिकंदरपुर में सांप के काटने से मासूम की मौत, गांव में छाया मातम

बलिया जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित बिच्छी बोझ गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के जयप्रकाश राम की सात वर्षीय पुत्री तनु की सांप के काटने से मृत्यु हो गई। तनु घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।

बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तनु को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत का यकीन न होने पर परिजन उसे बांसडीह के अमवा स्थित सती माई स्थान भी ले गए, लेकिन वहां भी कोई राहत नहीं मिल सकी।

तनु अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थी। जयप्रकाश राम एक राजमिस्त्री हैं और उनके तीन बेटियां व एक बेटा है। तनु की असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेता रवि राय, भारतेन्दु राय समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago