बलिया- पुलवामा में शहीद हुए सैनिको के खिलाफ़ पोस्ट लिखने वाले युवक पर मुक़दमा दर्ज़

बलिया-

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर जहां पूरे देश के लोगों में दुख और गुस्सा है, वहीं बलिया के फेफना का रहने वाला  रवि प्रकाश मौर्य नाम के एक  युवक ने इस कायराना हरकत को जायज ठहराया है।

उसने शहीदों के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मौर्या के  खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । बलिया एसपी ने  बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।।

पुलवामा घटना के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रवि प्रकाश मौर्य के ख़िलाफ़ बलिया पुलिस ने फेफना थाने में आईटी एक्ट व भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है ।

युवक मौर्य फेफना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बलिया एसपी विजय पाल सिंह ने शनिवार को बताया कि फेसबुक पर स्वयं को सपा से जुड़ा बताने वाले रवि प्रकाश मौर्य ने फिदायीन हमले के दोषी आतंकी आदिल अहमद का कथित रूप से समर्थन करते हुए उस पर गर्व जताया था तथा अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की थी । उन्होंने बताया कि  मौर्य का पोस्ट आज वायरल हुआ था जिसकी बाद कारवाई की गई है

साथ ही उन्होंने कहा  कि सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रखी जा रहीं । कोई भी गलत पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जायगा ।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago