बलिया- एक कार्यक्रम में बलिया पहुचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गलत तरीके से नौकरी पाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ के दौरान कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में गलत तरीके से फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता से सिद्धि तक कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी व जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने किया।
यह पखवाड़ा एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर मंत्री ने वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराया।
इसके बाद मंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने परिसर में ही झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी से अपील की कि स्वयं के साथ अपने पास-पड़ोस को साफ सुथरा रखें।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…