गलत तरीके से नौकरी पाने वालों को बाहर किया जायेगा- उपेंद्र तिवारी

बलिया- एक कार्यक्रम  में बलिया पहुचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गलत तरीके से नौकरी पाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।  इस दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ के दौरान कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में गलत तरीके से फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता से सिद्धि तक कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी व जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने किया।

यह पखवाड़ा एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर मंत्री ने वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराया।

इसके बाद मंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने परिसर में ही झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी से अपील की कि स्वयं के साथ अपने पास-पड़ोस को साफ सुथरा रखें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago