5 जून से पटरियों पर दौड़ेंगी ये 24 ट्रेनें, बलिया, गाजीपुर के हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बलिया। कई पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे फिर से शुरू कर रही है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बताया गया है कि यूपी और बिहार में चलने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें 5 जून से पटरियों पर दौड़ने लगेंगी।

बलिया, गाजीपुर के यात्रियों को होगा लाभ

रेलवे ने जानकारी दी कि फिलहाल 24 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके मुताबिक, सभी ट्रेनों का ठहराव, समय और मार्ग पहले की तरह रहेगा और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इन पैसेंजर ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर और चंदौली के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिहार के दरभंगा, सहरसा, राजगीर, गया, वैशाली, सोनपुर, कटिहार, समस्तीपुर आदि जिलों के यात्रियों को भी ट्रेनों के परिचालन से लाभ होगा।

रेलवे ने शुरू की हैं ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

  1. 05591/05592 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)
  2. 03224/ 03223 फतुहा-राजगीर मेमू (5 जून से अगले आदेश तक)
  3. 03230/03229 सहरसा-बड़हरा कोठी डेमू (5 जून से अगले आदेश तक)
  4. 05579 दरभंगा-झंझारपुर (5 जून से अगले आदेश तक), 05580  झंझारपुर- दरभंगा डेमू (6 जून से अगले आदेश तक)
  5. 09238/ 09237 बड़हरा कोठी-बनमंखी डेमू (5 जून से अगले आदेश तक)
  6. 03641/03642 डीडीयू जंक्शन-दिलदार नगर स्पेशल पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)
  7. 03356/03355 गया- किऊल पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)
  8. 03647/03748 दिलदार नगर-ताड़ीघाट पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)
  9. 05519/05520 वैशाली-सोनपुर-वैशाली पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक)
  10. 05247 / 05248 सोनपुर-छपरा मेमू (5 जून से अगले आदेश तक)
  11. 03368 सोनपुर- कटिहार मेमू पैसेंजर (5 जून से अगले आदेश तक), 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू (6 जून से अगले आदेश तक)
  12. 03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू ( 5 जून से अगले आदेश तक, 03315 कटिहार- समस्तीपुर मेमू ( 6 जून से अगले आदेश तक)
बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago