गठबंधन के बाद बलिया सीट पर सस्पेंस बरकरार, जानें किसके खाते में जायेगी सीट ?

बलिया। सपा-बसपा गठबंधन का ऐलान होते ही एक तरफ जहां प्रदेश ही नहीं देश में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। वहीं बलिया लोकसभा सीट पर सपा या बसपा में से किसके खाते में जाएगी। इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है। यह सस्पेंस जहां विपक्षियों के लिए सवाल बना हुआ है वही सपा और बसपा के नेताओं के लिए कौतूहल का कारण बना हुआ है।

बलिया लोकसभा सीट यदि सपा के खाते में आती है तो समाजवादी पार्टी के लिए प्रत्याशी का चयन करना किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। क्योंकि अब तक सपा से टिकट मांगने वालों की फेरिस्त लम्बी होती जायेगी। पार्टी के अंदर खाने से कई ऐसे दावेदार है जो टिकट की आस लगाये हुए है। सपा की टिकट की उम्मीद कई सरीखे नेता और दिग्गज शामिल है।

वही गठबंधन के बाद बीते लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव से पहले टिकट को लेकर पार्टी के अंदरखाने भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन सभी बातों पर गौर किया जाए तो सपा बसपा का गठबंधन बलिया से सपा का टिकट मांगने वाले दिग्गजों के लिए धड़कन बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।

बात अगर चुनाव की करें तो इससे पहले इन आवेदनकर्ताओं को दो-दो चक्रव्यूह से गुजरना पड़ेगा। पहला चक्रव्यूह तो यह है कि बलिया सीट सपा के खाते में आएगी या नहीं? यदि आ भी गई तो दूसरा सबसे बड़ा चक्रव्यूह साबित होगा आवेदनकर्ताओं को पार्टी में खुद को जीताउ व अव्वल साबित कर पाना।

वहीँ बलिया खबर के सूत्रों के मुताबिक इस सीट पर सपा के उमीदवार का लड़ना तय है । सूत्रों की माने तो सपा हाईकमान इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए निर्णय लेने वाली है, लेकिन कोई भी निर्णय आने तक साइकिल सवार दिग्गजों की धड़कन बढ़ी ही रहेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago