जब पूरा देश जम्मू कश्मीर के धारा 370 पर ख़ुशी मन रहा था ठीक उसी वक़्त कश्मीर के रजौरी सेक्टर में तैनात बलिया जिले के बसंतपुर निवासी हवलदार सत्यदेव मिश्र ड्यूटी के दौरान सोमवार को शहीद हो गए।
परिजनों को उनके शहीद होने की जानकारी सोमवार की शाम को मिला।सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सत्यदेव मिश्र(47) थल सेना के 872 लाइट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे।
उनकी ड्यूटी रजौरी सेक्टर में लगी थी, जहां ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए। शहीद के शहादत की खबर उनके गांव बसंतपुर में मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
उनके दरवाजे पर शोकाकुल व्यक्तियों की भीड़ लगी रही। लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ भविष्य को लेकर चिंतित थे। शहीद सत्यदेव मिश्र के बड़े भाई सूबेदार जयप्रकाश मिश्र सेना से ही अवकाश ग्रहण का घर पर हैं।
जबकि एक अन्य भाई हवलदार कमलेश मिश्र मिसाइल रेजीमेंट उड़ीसा में तैनात हैं।शहीद जवान अपने पीछे अपनी पत्नी शशि कला मिश्र(43), एक पुत्री भाग्यलक्ष्मी(17) और पुत्र आदित्य(16 ) साल को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार के साथ बलिया शहर के बहादुरपुर मोहल्ले में रहते थे। उनका परिवार बहादुरपुर में है और वहीं शव आने का प्रतीक्षा कर रहा है।
थानाध्यक्ष सुखपुरा राजेश कुमार सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर शहीद की शहादत और उसके परिजनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। शहीद जवान के परिजनों के अनुसार शहीद का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। प्रशासन ने बुधवार के सुबह नौ बजे का समय शहीद को गार्ड आफ ऑनर देने के लिए नियत किया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…