जब ईओ मणि मंजरी राय ने कहा था- भईया अब याचना नहीं…. !

जब मै खामोश थी
तुमसे कुछ भी ना कहा था
ना बताया था अपना दर्द, ना
तुम्हे तुम्हारा, किस्सा ही सुनाया था

तब मैने
किताबो से वक़्त चुराकर
दुनिया कि नजरो से छुपकर
सपनो की घाटिया रची थी
और बहोत खुश थी तुम्हे
उन घाटीयो मे पाकर,
ये कवितायेँ मणि मंजरी राय ने अपने ब्लॉग में  लिखी  था जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं

नगर निकाय मनियर अधिशाषी अधिकारी मणि मंजरी राय जोकि अब इस दुनिया में नहीं हैं. बीते दिनों उन्होंने अपने आवास पर फांसी लगाकर खु’दकुशी कर ली. यह खबर अब बलिया से निकलकर पूरी यूपी और देश भर में हो रही हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि एक तेज़ तर्रार लड़की जो आईएएस बनना चाहती थी, उसने यह कदम क्यों उठाया. ऐसी क्या मजबूरियां थी? ऐसा कौन सा दबाव था?

खैर कहा यह जा रहा है कि मनियर नगर पंचायत के कार्यपद्धति और अनियमित तौर पर खोले गये 2 करोड़ के टेंडर को लेकर मणि मंजरी रायका फी डिप्रेशन में चल रही थी. इस गड़बड़ी को लेकर वह काफी नाराज़ थी. इसलिए उन्होंने वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया था. जिसकी वजह से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था.

खैर, उनके सोसाइड नोट और पुलिस की तफ्तीश से उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही कोई नया खुलासा होगा और कई सफेदपोश चेहरे सामने आयेंगे. लेकिन अफ़सोस यह है कि हमने एक इमानदार अफसर खो दिया.

उनके साथ पढ़ाई करने वाले पत्रकार अमीश राय ने सोशल मीडिया पर उनकी बातों को याद करते हुए लिखा है कि इतनी बहादुर अफसर बेटी को हमने खो दिया. अचानक से मणि से हुई पुरानी बातचीत याद आ गयी। इस लड़की ने BHU के लड़कियों के आंदोलन के दौरान कहा था कि भैया, अब याचना नहीं, रण होगा.

मणि मंजरी राय ब्लॉग भी लिखती थी. उनकी कविताएं आज भी उनके ब्लॉग पर मौजूद हैं. ज़िन्दगी को करीब से जीने वाले, महसूस करने वालीं और चुनौतियों का सामने करने वालीं अफसर ऐसा कदम उठाएगी, शायद ही किसी ने सोचा होगा.

ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि हालात वाकई में काफी दर्दनाक और परेशान करने वाले रहे होंगे कि उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.
यह है उनका ब्लॉग, जहाँ आप उनकी लिखी कविताएँ पढ़ सकते हैं.
http://khwabmanjari.blogspot.com/

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago