बनारस का दवा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, बलिया में हड़कंप, प्रशासन हाईअलर्ट पर!

बलिया डेस्क:  वाराणसी के सागर दवा मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक पत्र जारी कर दवा एसोसिएशन तथा दवा दुकानदारों से कहा है कि पिछले एक महीने के अंदर जिन्होंने सागर दवा मंडी वाराणसी से दवा खरीदी है या कोई वाहन या चालक को भेजे हैं, तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर 05498220857 पर बताएं ।

साथ ही 14 दिन के लिए स्वयं, परिवार के सभी सदस्य तथा दुकान पर काम करने वाले सभी स्टाफ होम क्वारंटाइन में रहें। वर्तमान में सागर दवा मंडी, वाराणसी को सील कर दिया गया है। डीएम श्री शाही ने यह भी कहा है कि व्यापारी या आम आदमी दवा खरीदने के लिए फिलहाल सागर दवा मंडी वाराणसी नहीं जाएं। बहुत जरूरी हो तो देवरिया होते हुए गोरखपुर से दवा खरीदें।

बहुत जरूरी होगा तभी मिलेगा बनारस का पास
उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि इस स्थिति में वाराणसी जाने से बचें। वाराणसी का पास भी अति आवश्यक या दुर्लभ परिस्थिति में ही एडीएम द्वारा जारी किया जाएगा। अगर बनारस में जिले का कोई व्यक्ति है और वापस बलिया आ रहे हैं तो उनके आने की सूचना भी कंट्रोल रूम को दें और होम क्वारंटाइन में रहें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago