बलिया डेस्क : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक के बाद जजों की नियुक्ति पर शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 11 न्यायिक अधिकारियों के जज बनने का रास्ता साफ कर दिया है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में कुल 64 जजों के पद खाली थे। अब इन नियुक्तियों के बाद खाली पदों की संख्या 53 रह जाएगी।
वहीँ कॉलेजियम द्वारा दिए गए नामों की सिफारिश में बलिया में जिला जज सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी का नाम भी शामिल है। बता दें की सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी को हरदोई से नवम्बर महीने में बलिया जिजा जज के पद पर भेजा गया था। उन्नाव के रहने वाले सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी आज़मगढ़, चंदौली, फैजाबाद में भी जिला जज के पद पर रह चुके हैं।
इन 11 नामों को हाई कोर्ट के जस्टिस के लिए मंजूरी दी गई
मोहम्मद असलम, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार ओझा, सादना रानी ठाकुर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, उमेश चंद्र शर्मा, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी, सैयद वैज मियां और अजय कुमार श्रीवास्तव।
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…