इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 न्यायिक अधिकारी बनेंगे जस्टिस, बलिया के जिला जज का नाम भी शामिल

बलिया डेस्क : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक के बाद जजों की नियुक्ति पर शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 11 न्यायिक अधिकारियों के जज बनने का रास्ता साफ कर दिया है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में कुल 64 जजों के पद खाली थे। अब इन नियुक्तियों के बाद खाली पदों की संख्या 53 रह जाएगी।

वहीँ कॉलेजियम द्वारा दिए गए नामों की सिफारिश में बलिया में जिला जज सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी का नाम भी शामिल है।  बता दें की सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी को हरदोई से नवम्बर  महीने में बलिया जिजा जज के पद पर भेजा गया था। उन्नाव के रहने वाले सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी आज़मगढ़, चंदौली, फैजाबाद में भी जिला जज के पद पर रह चुके हैं।

इन 11 नामों को हाई कोर्ट के जस्टिस के लिए मंजूरी दी गई

मोहम्मद असलम, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार ओझा, सादना रानी ठाकुर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, उमेश चंद्र शर्मा, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी, सैयद वैज मियां और अजय कुमार श्रीवास्तव।


बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago