Categories: देश

कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, कुमारस्वामी होंगे नये सीएम

कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद अब कुमारस्वामी सोमवार को बतौर सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार में डिप्टी सीएम कांग्रेस से होगा। कांग्रेस की ओर से अभी तक डिप्टी सीएम के पद के लिए नाम तय नहीं हो पाया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने इस पद के लिए दो उम्मीदवारों का नाम भी सुझाया है। कांग्रेस की ओर से जी परमेश्वरा और मुनियाप्पास डिप्टी सीएम पद के दावेदार हैं।

दोनों ही नेता दलित वर्ग से आते हैं जो कि साफ दर्शाता है कि कांग्रेस प्रदेश में अपना खोया मत फिर से हासिल करने के लिए दलित नेता पर दांव लगाएगी।

इसके अलावा दोनो कांग्रेसी नेताओं जी परमेश्वरा और मुनियाप्पास के संबंध जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा से काफी अच्छे हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार बनाने के बाद कैबिनेट में 14 जेडीएस और 20 कांग्रेस के विधायकों को शामिल करेगा।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले ही ढाई दिन के सीएम रहे येदियुरप्पा ने हार मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि कर्नाटक में 15 मई को आए चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। हालांकि बीजेपी ने सबसे ज्यादा 104 सीटें जीती थी, लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन दे दिया था।

बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने राज्यपाल वाजुभाई से मिलकर सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसके बाद राज्यपाल ने गुरुवार 17 मई को येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई।

हालांकि कांग्रेस ने राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई और आधी रात में ही इस पर सुनवाई हुई।

कोर्ट ने शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से तो इंकार करते हुए येदियुरप्पा को आज शाम 4 बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। बहुमत साबित करने से पहले ही येदियुरप्पा ने हार स्वीकारते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago