बलिया- बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपूरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रूबी देवी पत्नी सरोज तुरहा के 8 माह के पुत्र प्रिंस की सोमवार की रात्रि रहस्यमय परस्थितियों में मौत हो गई.
परिजनों ने बच्चे के शव को पुलिस के हवाले कर की पोस्टमार्टम कराने की अपील की . प्राप्त समाचार के अनुसार विशुनपुरा के ग्राम प्रधान रूबी देवी सोमवार की शाम अपने 8 वर्षीय बच्चे को पड़ोस की एक महिला को सुपर्द कर खाना बनाने लगी. खाना बनाने के उपरांत लगभग 8 बजे जब उन्होंने अपने बच्चे को पड़ोस की महिला से वापस लिया तो बच्चे की हालत काफी बिगड़ी हुई थी.
रात्रि को अचानक बच्चे की मौत हो गई. ग्राम प्रधान के परिजनों को आशंका है कि बच्चे को कहि जहर तो नहीं दे दिया गया.परिजनों ने बच्चे के शव को लेकर मंगलवार को सुबह सुरेमनपुर पुकिसचौकी पहुंच गये और पुलिस से बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने की अपील की. बैरिया पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया.संदिग्ध परिस्थितियों में हुए बच्चे की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह के चर्चा व्याप्त है.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…