Categories: देश

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को सजाए ‑मौत, सिर्फ 70 दिन में आया फैसला

राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में सात माह की एक मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी पिंटू को पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई गई है. खास बात ये है कि इस मामले में अदालत ने मात्र 70 दिन में सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुनाया. पुलिस ने 27 दिन में ही चार्जशीट अदालत में पेश कर दी थी.

पुलिस महानिदेशक ओ. पी. गल्होत्रा ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार देने की यह पहली कार्रवाई है. उन्होंने बताया कि 12 साल से कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में कठोर सजा देने के लिए 21 अप्रैल 2018 को यह दण्ड विधि संशोधन अस्तित्व में आया था.

विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण) जगेन्द्र अग्रवाल ने इस मामले में 12 पेशियां लगाते हुए 22 अदालती दिवसों में सुनवाई पूरी की. अन्तिम बहस 17 जुलाई को हुई और 18 जुलाई को आरोपी को दोषी करार दे दिया गया. दोषी को सजा का फैसला 21 जुलाई को सुनाया गया.

पीड़िता के पिता ने नौ मई 2018 को अपनी बच्ची से दुष्कर्म होने की सूचना दी थी. बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची अपनी दृष्टिबाधित दादी के पास सो रही थी. आरोपी पिंटू मासूम को खिलाने के बहाने उठाकर ले गया था. पुलिस ने आरोपी के विरूद्व भारतीय दंड संहिता की धारा 363,366ए, 376 आईपीसी 3/4 और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी पिन्टू ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने मात्र 27 दिन में जांच का काम पूरा करके अदालत में चालान पेश कर दिया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago