बलिया डेस्क: बलिया के बीएसएफ जवान ललित यादव का आज बिमारी के बाद निधन हो गया । जैसे ही रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत दल छपरा गांव निवासी बीएसएफ जवान का शव पंहुचा पुरे गावं में कोहराम मच गया। ताबूत में रखे शव से लिपटकर जहां पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, वहीं अन्य परिजनों के लिये बहुत गमगीन महौल हो गया ।
जवान का अंतिम संस्कार गंगा नदी के गंगापुर घाट पर सम्मान के साथ किया गया, जहां बड़े पुत्र सुमित ने मुखाग्नि दी। दरअसल रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा गांव निवासी बीएसएफ जवान ललित यादव (40) पुत्र स्व. बृजनाथ यादव की तैनाती असम, गोहाटी के कूच बिहार सिलीगुड़ी में थी। मुख्य आरक्षी पद पर तैनात ललित की तबीयत करीब 15 दिन पहले खराब हो गयी।
जिसके बाद साथी जवानों ने उन्हें गोहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुबह ललित जिंदगी की जंग हार गये।
इसकी सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार को बीएसएफ के एसआई गोपाल यादव एवं एनडीआरएफ पटना के इंस्पेक्टर राजन आदि अधिकारियों के नेतृत्व में ललित का शव पैतृक गांव पहुंचा, जहां अपने लाल के दर्शन को पूरा इलाका उमड़ पड़ा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…