बलिया पु’लि’स का बे’र’ह’म चे’हरा, महि’ला’ओं को पी’टा, वीडियो हुआ वायरल

बलिया पुलिस की बेरहमी एक बार फिर सामने आई है जिसका वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। वायरल विडियो के मुताबिक कुछ पुलिसवाले बड़ी बेरहमी से महिलाओं काे पीट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक किसी मामले में घर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को एक साथ जमकर पीटा।

मामला बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के तेलमा जमलुदीन गांव का बताया जा रहा है, इस वीडियो में एक परिवार के पुरुष और महिला के साथ कुछ पुलिस वाले मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं लात घुसों से पिटती एक महिला अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रही है। वायरल वीडियो में पीड़ित महिला मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी बैच के साथ बता रही है कि मोटरसाइकिल से आये पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ घर मे तांडव मचाया बल्कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किए।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसका जेठ विदेश रहता था और वहां से पैसा भेजा करता था। जिसे घर बनाने में खर्च किया गया है, लेकिन अब वह पैसे वापस मांग रहा है। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी और लड़ाई झगड़ा भी कर चुका है। बुधवार रात को इसी मामले में पुलिस घर आई थी और बड़ी बेरहमी के साथ उन्होंने सबको मारा है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर मना करते हुए कहा कि हमारे नजर में ऐसा कोई वीडियो नहीं है। फिलहाल वीडियो की जांच की जाएगी और जब उनसे उभाव थाने में किसी तेलमा जमलुदीन गांव के दर्ज किसी मामले के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि बुधवार एक मामला दर्ज किया गया है।

जिसमें एक महिला और पुरूष ने अपने मात-पिता और भाई पर घर से बाहर निकालने का मामला दर्ज कराया है, और जब वह घर वापिस गए तब परिजनों द्वारा उनको कमरे में बंदकर तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया।परिजनों ने गेट पर कपड़े में आग लगा दिया ताकि कोई अंदर ना आ सके। घटना के मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी बचाया गया और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आगे कि कार्रवाई कर रही है, और आरोपी महिलाओं को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago