डॉ. सुरेश तिवारी ने रौशन किया बलिया का नाम, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस सूची में हुए शामिल

बलिया के लाल डॉ. सुरेश तिवारी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची में जगह बना कर ज़िले का नाम रौशन किया है। यूनिवर्सिटी ने  उन्हें भारत के दो प्रतिशत उत्कृष्ट शोधकर्ताओं की सूची में शामिल किया है।
डॉ. सुरेश की इस कामयाबी के बाद उनके परिजनों और ज़िले में ख़ुशी की लहर है। परिजनों और बलियावासियों का कहना है कि डॉ. सुरेश ने अपनी इस कामयाबी से ज़िले को गौरवान्वित किया है। वो चाहते हैं कि डॉ. सुरेश इसी तरह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते रहें।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ये सूची दुनिया भर के वैज्ञानिकों को उनके कॅरियर के दौरान की गई रिसर्च के लिए 2019 तक एकत्र किए गए आंकड़ों के आंकलन के बाद तैयार की गई है। डॉ . सुरेश 21 अक्टूबर 2020 को यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में लेक्चर भी दे चुके हैं।
कौन हैं डॉ. सुरेश तिवारी
डॉ. सुरेश सिकंदरपुर स्थित मुंजही गाँव के निवासी हैं और वर्तमान में इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकाल मीटिरोलॉजी, पुणे में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। इसके साथ ही वह जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ‘लिजेंडस ऑफ बलिया’ फोरम के सदस्य भी हैं। डॉ. सुरेश की रिसर्च वायुमंडलीय विज्ञान पर बेस्ड है। उनके अब तक 210 से ज़्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं।
बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago