बलिया – बैंकों की तरह अब कोटेदारों के यहां ऐसे मिलेगा राशन!

बलिया डेस्क : ग्रामीण क्षेत्र में कोटेदार की दुकान पर सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन हो सके, इसके लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत 12494 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न (चावल) के वितरण के सम्बंध में अलग व्यवस्था लागू की है। बैंकों की तरह अब कोटेदार के यहां भी राशन कार्ड में अंकित इकाई के अंक के आधार पर तिथि तय की गई है, उसी अनुसार राशन मिलेगा। उन्होंने सभी कार्डधारक को अपने राशन कार्ड में अंकित इकाई के अंक के आधार पर ही राशन लेने के लिए दुकान पर जाने को कहा है। इस व्यवस्था के अनुसार वितरण नहीं करने वाले कोटेदार पर भी कार्रवाई होगी।

व्यवस्था की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में जिनके इकाई का अंक 0 होगा, उनको 15 अप्रैल को राशन मिलेगा। इसी प्रकार जिनके राशन कार्ड में इकाई का अंक 1 होगा उनको 16 अप्रैल को, 2 होगा उनको 17 अप्रैल को, 3 होगा तो 18 अप्रैल को, 4 होगा तो 19 अप्रैल को, 5 होगा तो 20 अप्रैल को, 6 होगा तो 21 अप्रैल को, 7 होगा तो 22 अप्रैल को, 8 होगा तो 23 अप्रैल को और इकाई का अंक 9 होगा तो 24 अप्रैल को राशन मिलेगा। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि कोटेदार के माध्यम से इसी आधार पर राशन वितरण कराया जाए। इससे उचित दर दुकानदारों के यहां भीड़ नहीं होगी।

कोई दुकान सम्बद्ध है तो उसके लिए अलग निर्देश

अगर कोई दुकान किसी अन्य दुकानदार के यहां सम्बद्ध है तो उनके लिए अलग निर्देश है। ऐसे कोटेदार अपने स्वयं के कार्डधारको के राशन कार्ड में अंकित इकाई के अंक 0 व 1 का वितरण 15 अप्रैल को, इकाई अंक 2 व 3 वालों को 16 अप्रैल, 4 व 5 वाले कार्डधारक को 17 अप्रैल, 6 व 7 वाले को 18 अप्रैल, 8 व 9 अंक वाले कार्डधारकों को 19 अप्रैल को राशन देंगे। जबकि, सम्बद्ध दुकान के कार्डधारकों के इकाई अंक 0 व 1 वाले को 20 अप्रैल को, 2 व 3 वाले को 21 अप्रैल, 4 व 5 वाले कार्डधारक को 22 अप्रैल, 6 व 7 अंक वाले को 23 अप्रैल और 8 व 9 अंक वाले राशन कार्डधारक को 24 अप्रैल को वितरण करेंगे। इस बीच छूटे हुए कार्डधारक को 25 अप्रैल तथा उसके बाद भी छूटे कार्डधारक को प्राक्सी के माध्यम से 26 अप्रैल को वितरण किया जाए। 26 अप्रैल को उन्हीं लाभार्थियों में वितरण किया जाए, जिनका अंगूठा 15 से 25 अप्रैल के बीच ई-पास मशीन में मैच ना कर पाया हो।

सुबह 6 से शाम 6 बजे तक वितरण, बरतें ये सावधानी

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक वितरण करें। इस दौरान दुकान पर साबुन, पानी, सैनिटाइजर रख वितरण से पहले कार्डधारक का हाथ ठीक से धुलवाया जाए। दुकान पर भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन हो। बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत अप्रैल और मई महीने में निशुल्क वितरण के लिए 12494 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न (चावल) का वितरण होना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago