बलिया में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 29 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बलिया डेस्क : होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई अब शुरू हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर शुक्रवार को 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें रेवती थाना क्षेत्र के ही 28 लोग शामिल है।

रेवती कस्बे के रहने वाले पुष्पेंद्र साहनी, मिथिलेश साहनी, संतोष चौरसिया, दीपक चौरसिया, अमरनाथ राम, किन्नू साहनी, ओम प्रकाश यादव, बबलू राजभर, रंजीत कुमार, रवि गोड़, मदन साहनी, श्रीकृष्ण यादव, ओम प्रकाश साहनी, सुनील साहनी, विजय मल साहनी, धर्मेंद्र चौहान, चंदन चौहान, प्रीतम चौहान, अभिषेक केसरी और श्रीप्रकाश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा रेवती कस्बे के ही राजेश यादव, घनश्याम तुरहा, अनिल तुरहा, लालबहादुर तुरहा, कमलेश तुरहा, श्रीभगवान, हरेराम वर्मा और पीयूष सिंह पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी बाहर से आए थे और होम क्वारंटाइन में थे। इनको प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत दी थी कि होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किसी भी हालत में नहीं करेंगे।

लेकिन, रेवती कस्बे में पुलिस के भ्रमण के दौरान इनको घूमते देख पूछताछ की गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। उधर, सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रोशन पांडेय पुत्र चिंटू पांडेय भी 14 दिन के होम क्वारंटाइन में थे, लेकिन कस्बे में घूमते पाए जाने पर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ आवश्यकता पड़ने पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago