फिर खौफ में बलिया, इस गांव में लगातार हो रही चमगादड़ों की मौत

बांसडीह। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दंश से पूरा विश्व झेल रहा है। इस बीमारी का मूल स्रोत चमगादड़ को माना जा रहा है। ऐसे में मनियर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में बीते दो-तीन दिनों से अचानक बड़ी तादाद में चमगादड़ों के मरने से  गांववासी दहश्हतजदा है।

मनियर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में कई वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रह रहे हैं। इसबीच बीते सोमवार से लेकर गुरुवार तक भारी तादाद चमगादड़ों के मरने से गांववासी सिहर उठे हैं। चूंकि अब तक देश दुनिया में कोरोना वायरस का स्रोत चमगादड़ माना जा रहा है, ऐसे में हर कोई सकते में हैं।

चमगादड़ों की मौत की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राम तिवारी उर्फ बब्लू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सहाबुद्दीन को दी, जिसके बाद डाक्टर सहाबुद्दीन की सूचना पर चिकित्सकों की टीम एवं वन विभाग मौका मुआयना किया। \

समें डॉ लाल बहादुर, डॉक्टर के पी नारायण, डॉक्टर राज भैरव व प्रेमशंकर सिंह रहे। इस संदर्भ में सीवीओ बलिया डॉ अशोक कुमार मिश्रा से पूछे जाने पर बताया कि टेंपरेचर ज्यादा बढ़ रहा है हो सकता है इसी वजह  से चमगादड़ मर रहे हैं।

उनका सैंपल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजा जा रहा है।  जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago