Categories: खेल कूद

Ind vs Eng: बारिश के कारण टॉस में देरी, भारतीय टीम को हो सकता है नुकसान

लंदन: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच शुरू होने में देरी हो रही है। दरअसल गुरुवार से शरू हो दुसरे टेस्ट मैच के टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई जिसके कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका। मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं और लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में अब बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है। इसकी वजह से अब दोनों ही टीमों को रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा।

अगर भारतीय टीम के लिहाज से देखा जाए तो बारिश का सबसे बड़ा नुकसान विराट कोहली की टीम के लिए हो सकता है। दरअसल बारिश से पिच पर थोड़ी नमी आ चुकी है, जिसके कारण अगर टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करती है तो स्पिनरों को गेदबाजी करने के लिए अतिरिक्त मशक्कत का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि नमी की वजह से गेंद गीली हो जाएगी और उन्हें गेंद को स्पिन कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी। इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago