रेल अपडेट- खराब मौसम के चलते लिच्छवी समेत ये ट्रेनें निरस्त

बलिया डेस्क: मौसम का मिजाज़ अब बदलने लगा है और कोहरा भी बढ़ता ही जा रहा है. ठन्डे बढ़ने के साथ ही कहा जा रहा है कि कोहरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में अब घने कोहरे का असर अब ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है और एहतियात के तौर पर कई ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है. अगर आप हाल फिलहाल में सफ़र करने वाले हैं तो पहले चेक कर लें कि आप जिस ट्रेन से सफ़र करने वाले हैं वह कहीं रद्द तो नहीं हो गयी है.

छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी जिसका नंबर है 15111-12, यह ट्रेन 31 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है. इसके अलावा आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस भी 31 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है. इसके साथ साथ आने वाली हरिहर नाथ एक्सप्रेस 28 जनवरी तक के लिए रद्द कर ली गयी है और डाउन 14523 भी 30 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है अपने ओरिजनेटिग स्टेशनों से.

इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस भी दरभंगा से 29 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है और अमृतसर से आने वाली यही ट्रेन 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गयी है. लखनऊ-छपरा भी 31 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है. वहीँ वाराणसी और लखनऊ के बीच चलने वाली कृषक एक्प्रेस भी 31 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है.

वहीँ कृषक 15008 मऊ जंक्शन पर ही टर्मिनेट रहेगी. वहीँ छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस छपरा जं से 31 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है. इसके अलावा आने वाले दिनों में मौसम के बदले मिजाज़ को देखते हुए और भी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हो सकता है. ऐसे में सफ़र करने से पहले इन्क्वारी करना बेहतर होगा. हालाँकि आपको बता दें कि इन ट्रेनों में भी कुछ बदलाव मौसम को देखते हुए हो सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे से इन्क्वारी कर सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago