बलिया में विदेश व दुसरे प्रदेशों से आने वाले 1019 लोग पुलिस रडार पर, देखें पूरी लिस्ट

बलिया में कोरोना वायरस के भय और दहशत के बीच पुलिस प्रशासन चौकन्ना है. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के पहले विदेश और गैर प्रांत से आने वाले कुल 1019 लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह है. जिले के 22 थानों पर नजर दौड़ायें, तो उभांव में सबसे अधिक 57 लोग विदेश से आये हैं. वहीं, सबसे कम लोगों की संख्या वाला थाना मनियर है.

यहां पर विदेश से आने वाले व्यक्ति की संख्या एक है. इसी प्रकार गैर प्रांत से आने वालों में सर्वाधिक संख्या सहतवार थाने की है, जहां 103 लोग है. जबकि फेफना, रसड़ा, मनियर और उंभाव में गैर प्रांत से आने वालों की संख्या एक भी नहीं है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में विदेश से आये 270 तथा गैर प्रांतों से आये 749 लोगों की विशेष निगरानी कर रही है. विदेश तथा गैर प्रांतों से आये लोगों को पुलिस महकमे के अधिकारी निर्देशित भी कर चुके हैं कि उन्हें 14 दिनों तक अपने ही घरों में कैद रहकर कोरेंटाइन होना है.

इसके बाद ही ये लोग आमलोगों से मिलजुल सकेंगे. पुलिस विभाग द्वारा विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी तो की ही जा रही है, साथ ही देश के अंदर दूसरे प्रांतों से आये हुए लोगों की सूची भी तैयार की गयी है. पुलिस की मानें तो अब तक भारत में कोरोना के जितने भी केसेज आये हैं ये सब विदेश से आये हुए लोग ही फैलाए है.

लिहाजा अब इस पर पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है. पुलिस अपने मुखबिर तथा अभिसूचना इकाई से मिले सूचनाओं को संकलित करते हुए उनका रिकार्ड भी खंगाला है. इसमें विदेश व गैर प्रांत से आने वाले चिह्नित लोगों की थानावार गणना कराकर संबंधित थानों को रिपोर्ट करते हुए उनके निगरानी और कोरेंटाइन की व्यवस्था कराये गये है.

थानावार पूरी लिस्ट

थाना विदेश गैर प्रांत
शहर कोतवाली 13 41
दुबहर 6 57
गड्वार 17 65
सुखपुरा 23 23
फेफना 12 0
नरही 9 20
चितबड़ा गाँव 5 3
बैरिया 5 27
हल्दी 5 49
रेवती 2 1
दोकटी 2 54
बांसडीह रोड 11 25
बांसडीह 14 85
सहतवार 5 103
मनियर 1 0
सिकंदरपुर 27 86
खेजुरी 6 17
पकड़ी 7 3
रसड़ा 25 0
नगरा 11 1
भीमपुरा 7 9
उभाव 57 0


बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago