Categories: बलिया

हीट-वेब को देखते हुए बलिया ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में की गई विशेष व्यवस्था

अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है और धीरे धीरे पारा चढ़ता जा रहा है। इस बार अप्रैल में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बलिया जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने हीट वेब को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड में बदलाव किए हैं। कुल 10 बेड को सुरक्षित लिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव ने बताया कि हीट वेब के दृष्टिगत ओआरएस का घोल, विभिन्न वार्डों में एसी तथा कूलर की व्यवस्था के साथ-साथ बर्फ आदि की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में ओआरएस कॉर्नर भी बनाया गया है। जिला चिकित्सालय के दो चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार तथा डॉ. रितेश सोनी इस व्यवस्था को देखेंगे।

सीएमएस ने बताया कि जिला चिकित्सालय में हीट वेव के मद्देनजर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। डॉ. सुजीत यादव ने बताया कि जिला चिकित्सालय में निरंतर सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। दवाएं आदि भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय के दो डॉक्टर रितेश सोनी और डॉ दीपक कुमार इस व्यवस्था को देखेंगे। इस दौरान हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर आडीराम, डॉ रितेश सोनी डॉक्टर दीपक कुमार नागेंद्र कुमार सिंह अन्य स्टाफ मौजुद रहे। गौरतलब है कि बलिया में गर्मी के दिनों में हालात चिंताजनक हो जाते हैं। गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago