Categories: बलिया

बलिया के इस इलाके हफ्ते भर में जल चुकी हैं 7 गाड़ियां, हर रात होती है आगजनी

बलिया के चंद्रशेखर नगर थाना क्षेत्र में आए दिन वाहनों में आगजनी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि यहां रोज रात में वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए आई गाड़ियों में आग लग जाती है। बीती रात भी ऐसी ही घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरु कर दी है।

लगातार आगजनी की घटनाओं पर स्थानीय लोगों का कहना है कि  इस क्षेत्र में वर्कशॉप वालों के अलावा कई कबाड़ वाले भी है। जो गाड़ियों को कबाड़ में परिवर्तित करने के लिए ऐसे कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि आगजनी की घटना सबसे पहले शनिवार को कृष्णा टॉकिज के पास हुई, जहां खड़ी कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

तभी उसी समय सूचना मिली कि थोड़ी ही दूरी पर सुरेश होटल के सामने गैराज में खड़ी एक और गाड़ी में आग लग गई है। आनन-फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।

बता दें कि शहर से सटे चंद्रशेखर नगर में ही सबसे ज्यादा वर्कशॉप है। यहां गैराजों में गाड़ियां खड़ी रहती है। कबाड़ का कारोबार करने वालों के सामने भी कई वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि अराजकतत्व गैराजों व कबाड़ी के दुकानों के सामने खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आगजनी की यह सातवीं घटना है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी गाड़ियां गैराज में बनने को अथवा लंबे समय से खराब स्थिति में खड़ी थी। लोगों ने आशंका जताई है कि घटना को अंजाम देने वाले लोकल और पीड़ित दुकानदार बाहरी हैं। इसीलिए एक पक्ष पुलिस को भी मामले की सूचना नहीं दे रहे हैं

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago