बलिया की इन सीटों पर आप पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों के तौर पर उतारे संभावित प्रत्याशी

उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। और इन प्रभारियों को ही विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। आप के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। पार्टी का कहना है कि इन्हें फिलहाल प्रभारी के तौर पर संभावित उम्मीदवार बनाया गया है। बाद में यदि किसी के खिलाफ कोई गलत रिकॉर्ड सामने आएगा तो उसे बदला भी जा सकता है। जारी लिस्ट में बलिया की 3 विधानसभा सीटों पर भी संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सिकंदरपुर, सदर और बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी घोषित किए हैं। जो संभावित उम्मीदवार हैं।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी  अपने 100 संभावित उम्मीदवारों में 35 फ़ीसदी सीटों पर अति पिछड़ा उम्मीदवार उतारे हैं। अनुसूचित वर्ग के 16 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 20 पर ब्राह्मण और 5 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। आगरा, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, अमेठी और बलिया सहित कई जिलों में 100 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। बलिया की 3 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। जहां सिकंदरपुर में प्रदीप कुमार को संभावित उम्मीदवार बनाया गया है। सदर में अजय राय मुन्ना को संभावित उम्मीदवार बनाया गया है। और बांसडीह में बलवंत सिंह को संभावित उम्मीदवार बनाया है। बाकी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही प्रभारियों के तौर पर संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिससे अन्य पार्टियों में हलचल तेज हो गई है।

संजय सिंह ने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सबको जगह मिली है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर ‘तिरंगा यात्रा’ और राम राज्य की स्थापना करने का आह्वान किया। आप ने रामराज्य की तुलना वास्तविक राष्ट्रवाद और सांप्रदायिक सदभावना से की। बता दें उत्तरप्रदेश में बसपा सबसे प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली पार्टी मानी जाती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस बार सबसे पहले संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिससे उत्तरप्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि देखना होगा कि आम आदमी पार्टी को इसका चुनाव में कितना लाभ मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago