Categories: शिक्षा

इंटरव्यू में महिला से पूछा- क्या आपके ब्रैस्ट असली हैं?

नई दिल्ली: एक महिला को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब नौकरी के लिए साक्षात्कार के दौरान उसके स्तनों के बारे में सवाल किए गए। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रहने वाली 30 वर्षीय सुचित्रा डे शिक्षक के पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंची थीं तभी उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या उनके स्तन असली हैं या नकली? यही नहीं उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह संतान पैदा कर सकती हैं?

इंटरव्यू में ऐसे अजीब सवाल पूछने पर सुचित्रा ने कहा कि ‘मैं हैरान हूं कोई साक्षात्कार में मेरी शैक्षणिक योग्यता के बारे में न पूछकर मेरे स्तनों के बारे में कैसे सवाल कर सकता है।

उन्होंने बताया ‘मुझसे पूछे गए सवाल बेहद भद्दे थे, साक्षात्कार लेने वाला सिर्फ यही बात पता लगाना चाहता था कि मैं एक महिला हूं या नहीं। लेकिन वह साफ देख पा रहे थे कि मैंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है।

बता दें कि 2017 में लिंग परिवर्तन करवाकर हिरण्मय डे ने अपना नाम सुचित्रा डे करवा लिया था। वह सर्जरी से पहले भी स्कूल में पढ़ाती थीं। हालांकि सर्जरी के बाद उन्होंने फिर से उसी स्कूल में ज्वॉइनिंग ले ली। इस दौरान वह अन्य स्कूल में भी साक्षात्कार दे रही थीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago