बलिया के बेल्थरारोड के भीटा भुवारी नहर के पास खौफनाक घटना सामने आई। यहां बदमाशों ने सीएसपी संचालक से तमंचे के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।
बलिया एसपी ने पीड़ित सीएसपी संचालक विजय प्रताप यादव से पूरी घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, चकमहमुद निवासी विजय प्रताप यादव ने बताया कि वो हल्दीरामपुर चट्टी पर सीएसपी चला रहे थे। घटना के समय उन्होंने अपना सीएसपी बंद कर एक लाख 52 हजार रुपये पिट्ठू बैग में रख लिए और बाइक से अपने घर जाने लगे। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया।
सीएसपी संचालक ने घटना की जानकारी डायल 112 नंबर पर दी और उभावं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है ताकि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ा जा सके।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…