बलिया के इन बूथों के मतदान का होगा लाइव टेलीकास्ट !

मतदान को पारदर्शी बनाने की दिशा में आयोग लगातार मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। आयोग के निर्देश पर जिले के 903 क्रिटिकल बूथों में से 257 पर मतदान का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। यानि आप घर बैठे वहां के मतदान पर पल-पल की नजर रख सकेंगे। इसके अलावा 176 पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था रहेगी। 213 बूथों पर पर माइक्रोआर्ब्जर के तैनाती की व्यवस्था की गयी है। इस प्रकार कुल 646 बूथों पर विशेष व्यवस्था रहेगी। जबकि 257 बूथों पर मतदान पूर्व स्थितियों को देखते हुए व्यवस्था बनायी जायेगी।

बताया जाता है कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के बिल्थरारोड विधानसभा में 35, बांसडीह में 41 व सिकंदरपुर में 31, घोसी लोस क्षेत्र के रसड़ा में 37 तथा बलिया लोकसभा क्षेत्र के फेफना में 35, बलिया नगर में 44 व बैरिया में 34 बूथों पर 19 मई को मतदान का लाइव टेलीकास्ट होगा। जिले भर के मतदाता इन केंद्रों पर होने वाले मतदान की हर गतिविधियों को आसानी से देख सकेंगे।

लोकसभा चुनाव में जिले के कुल 13 हजार 843 सर्विस मतदाता ऑनलाइन (पोस्टल) मत डाल सकेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 13 हजार 288 व महिला मतदाताओं की संख्या 555 है।

रसड़ा विधानसभा में पुरुष पोस्टल मतदाताओं की संख्या एक हजार 776 तथा महिला 56 है। इसी तरह बिल्थरारोड में पुरुष 1113 व महिला 29, सिकंदरपुर में पुष 1417 व महिला 46, बांसडीह में पुरुष 2192 व महिला 85, फेफना में पुरुष 2380 व महिला 91, बलिया नगर पुरूष 1914 व महिला 100 तथा बैरिया में पुरुष दो हजार 496 व महिला 150 मतदाता पोस्टल वोट डालेंगे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago