बलिया में गैस एजेंसी के सेल्समैन की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गांव स्थित पूर्व मंत्री की गैस एजेंसी के सेल्समैन को गुरुवार को बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशो ने गोली मारकर बिक्री के पैसे लूट लिए।

 

जिससे सेल्स मैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सून घटना स्थल पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम में जुट गयी।

मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में बसपा के पूर्वमंत्री घूरा राम का अनुराग इंडेन गैस एजेंसी है। गुरुवार को गैस लेकर ट्रक आयी थी। रास्ते मे बरसात का पानी व कीचड़ होने के कारण गैस एजेंसी तक ट्रक नही जा पाई।ट्रक चालक ने ट्रक को ताड़ीबड़ा गाँव के कटकटही बारी में ही खड़ा कर दिया।

 

इसकी जानकारी एजेंसी पर कार्यरत ताड़ीबड़ा गांव (पुरैनी) निवासी 40 वर्षीय सेल्समैन नंदकिशोर को दी तो वे अपने सहयोगी कर्मकारी सन्तोष कुमार को लेकर ट्रक के पास पहुच गए और गैस आने की जानकारी उपभोक्ताओं को दी।लगभग ढाई दर्जन उपभोक्ता गैस के लिए ट्रक के पास पहुच गए।इन उपभोक्ताओं को सेल्समैन ने गैस सिलेंडर वितरण कर दिया।

 

उपभोक्ता सिलेंडर लेकर वापस चले गए।सेल्समैन व सहयोगी सन्तोष वही बैठे थे कि सफेद अपाची बाइक पर सवार मुह बांधे दो बदमाश पहुँचे और बाइक खड़ी करने के बाद सेल्समैन से गैस कनेक्शन का रेट पूछे।

 

इसीबीच एक बदमाश ने असलहा निकाल कर सेल्समैन के सीने में गोली मार दी।सेल्समैन जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा।बदमाशो ने सेल्समैन का रुपयों से भरा बैग ले लिया और असलहा लहराते हुए भाग गए।सेल्समैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुँच गए तबतक बदमाश भाग चुके थे।

 

घटना की जानकारी होते ही काफी भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस सेल्समैन के शव को लेकर बलिया चली गई।घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह,क्षेत्राधिकारी रसड़ा कृष्णपाल सिंह के अलावे आसपास के थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गई।पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

23 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago