Categories: featured

बलिया में रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत

बलिया जिले में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। आए दिन सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जनपद के दुबहर थाना क्षेत्र से सामने आया जहां जनेश्वर मिश्र सेतु पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार की रात हुआ। जहां शुक्रवार रात विशाल नाम का युवक बाइक से बलिया की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जनेश्वर मिश्र सेतु पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में विशाल गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक थाना क्षेत्र के सतनी सराय निवासी बताया जा रहा है। जिसकी पहचान विशाल पटेल (26) पुत्र रामाश्रय पटेल को रूप में हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुबहर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago