बलिया ख़बर की ख़बर पर मुहर, थानों में चली ‘ट्रांसफर एक्सप्रेस’

बलिया ख़बर की ख़बर पर मुहर लग गई है। बलिया ज़िले के थानों में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कई थानों के निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर हो गया है। थानों में ट्रांसफर को लेकर आज ही बलिया ख़बर ने एक EXCLUSIVE रिपोर्ट की थी। ख़बर छपने के कुछ ही देर बाद शासन की ओर से ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी गई है।

EXCLUSIVE रिपोर्ट यहां पढ़ें:
https://balliakhabar.in/ballia-fefna-police-station-named-in-cm-yogi-adityanath-secret-report/

सुभाष यादव प्रभारी डीसीआरबी से निरीक्षक अपराध थाना रसड़ा बनाए गए हैं। नरेश मलिक पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी बनाए गए। श्रीधर पांडे प्रभारी निरीक्षक गड़वार से अपराध शाखा भेजे गए। बांके बहादुर प्रभारी चौकी चांद दीयर थाना बैरिया से पुलिस लाइन भेजे गए। वंश बहादुर पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कस्बा सहतवार थाना सहतवार बनाए गए।

उप निरीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट

पंकज सिंह प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर का जीआरपी ट्रांसफर किया गया है। योगेश यादव निरीक्षक अपराध थाना रसड़ा से प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर बनाए गए। राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बांसडीह रोड से प्रभारी निरीक्षक गड़वार बनाए गए। तो वहीं हरेंद्र सिंह थाना सहतवार से प्रभारी निरीक्षक रेवती बनाए गए।

निरीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट

माना जा रहा है कि थानों की परफॉर्मेंस के आधार पर निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। हमने अपनी रिपोर्ट में ज़िले के इन थानों में जल्द ही एक्शन होने की बात कही थी। हालांकि सीएम योगी की सीक्रेट लिस्ट में लापरवाही बरतने वाले थानों में शामिल फेफना में कोई तबादला अभी नहीं हुआ है। लेकिन इस एक्शन का असर जल्द ही फेफना में भी देखने को मिल सकता है।

क्या है ‘सीक्रेट लिस्ट’ ?

CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन और अलग-अलग माध्यमों से मिलने वाली जन शिकायतों के आधार पर एक लिस्ट तैयार करवाई है। इस काम की मॉनिटरिंग खुद CM योगी कर रहे हैं। इसमें थानों की भी लिस्टिंग हुई है। कौन से थानों पर जनता की शिकायतों का निस्तारण तेजी से होता है और किन थानों पर लापरवाही बरती जाती है, ये पैमाना है। इसी आधार पर टॉप-10 अच्छे और टॉप-10 लापरवाह या कहें कि बॉटम-10 थानों की लिस्ट बनी है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago