जमाखोरी या मुनाफाखोरी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी – बलिया DM

बलिया- लॉकडाउन के बीच लोगों को आसानी से निर्धारित मूल्य पर फल, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुएं मिल जाए, इसके लिए सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में मोबाइल दुकानों की स्थापना की गई है।

बलिया नगरपालिका में पांच और रसड़ा नगरपालिका में दो-दो सचल दुकानें स्थापित है। सभी नगर पंचायत में भी एक-एक मोबाइल दुकान चलेगी। इसके अलावा सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक जनरल स्टोर, एक फल की दुकान तथा एक सब्जी की दुकान खोली जा रही है, जो सुबह 7बजे से 11बजे तक 4 घंटे चालू रहेगी।

वहीँ जिला जिलाधिकारी ने यह भी आदेश दिया है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित तहसील क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विपणन निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक और नगरपालिका/नगर पंचायत के ईओ भी अपने मुख्यालय पर ही रहकर कार्य करेंगे।

किसी प्रकार की जमाखोरी या मुनाफाखोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल वहां पहुंचेंगे और संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट संबंधित एसडीएम के माध्यम से सीडीओ और एडीएम को उपलब्ध कराएंगे।

जिलाधिकारी श्री शाही ने सभी नपा/नपं के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी अपने मुख्यालय पर रह कर अपने नगर क्षेत्र में सफाई, सेनिटेशन, जलापूर्ति और प्रकाश की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराएं। इसमें अगर कोई लापरवाही हुई तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago