बलिया पुलिस के अवैध वसूली कांड की आग अभी बुझी नहीं थी कि जिले में एक और वसूली कांड का खुलासा हो गया है। जिले के मनियर थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के नाम पर अवैध वसूली के खेल का पर्दाफाश हुआ है।
कच्ची शराब बनाने के लिए मनियर थाने पर पैसा देने का आरोप है। फेसबुक पर अवैध शराब का कराबोर करने वाले का वीडियो वायरल हुआ है और इस वीडियो के माध्यम से ही अवैध वसूली का खुलासा हुआ। वायरल वीडियो में 2 लोग बता रहे है कि क्षेत्र में 200 से ऊपर कच्ची शराब की भट्टी चलती है। थाने का सिपाही रजनीश हर महीने 3 से 4 हजार का वसूली करता है।
लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पैसे नहीं देने पर सिपाही रजनीश थाना अध्यत्र मंतोष से बात कराता है। हालांकि, वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…