Categories: शिक्षा

IGNOU Admission 2018: आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाई गई, ऐसे करें एप्लाई

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने 150 से ज्यादा प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. इस बदलाव के बाद अब छात्र 15 फरवरी तक आवेदन कर पाएंगे. आवेदन करने की तारीख में किया यह बदलाव जनवरी सेशन के लिए है. गौरतलब है कि इग्नू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही कर सकते हैं.

इग्नू में इन प्रोग्राम के लिए करें आवेदन- यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले छात्र साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर साइंस, हेल्थ साइंस, एग्रीक्लचर, मैनेजमेंट, एजुकेशन, सोशल वर्क, टूरिज्म, कानून और ऐसे ही कुल 150 प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन– छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर जाते ही उन्हें वहां कोर्स के हिसाब से आवेदन करने का विकल्प मिलेगा. इसे फॉलो करते हुए आप संबंधित कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago