Categories: देश

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला, बीजेपी में बौखलाहट !

अपने बयानों से हमेशा उत्तरप्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार को मुसीबत में डालने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार भी भाजपा पर हमला बोला है।

राजभर ने कहा है कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव में भाजपा की ब्रांडिंग करने के लिए कुंभ के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राजभर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को समय नहीं मिल रहा है, लेकिन जब भी चुनाव आता है तो मंदिर मुद्दा गर्म हो जाता है।

प्रयागराज आए राजभर ने कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव की ब्रांडिंग करने के लिए कुंभ में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर केंद्र सरकार को चार साल तक समय नहीं मिला अब चुनाव आ रहा है तो इस मसले को हवा दी जा रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर कहा, 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का मसला उठाया जा रहा है, जबकि यह विषय सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

राजभर ने आरोप लगाया कि संगम नगरी में होने वाले कुंभ के जरिए चुनावी तैयारी की जा रही है। सरकार और भाजपा की ब्रांडिंग की जा रही है। दूसरी ओर, प्रदेश में दिव्यांगजन मंत्रालय को बजट नहीं मिलता है। प्रदेश में 75 जिलों में केवल 16 दिव्यांग विद्यालय हैं।

अब प्रदेश के डेढ़ करोड़ दिव्यांग इन स्कूलों में कैसे पढेंगे। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस भाजपा के ही अंग हैं।

जब मीडिया ने राजभर से सवाल किया कि लगातार सरकार पर हमला करते हैं तो सरकार का मंत्री पद क्यों नहीं छोड़ देते। इस पर राजभर ने कहा मैं तो ऐसे ही बोलता रहूंगा।

मैं चाहता हूं कि सरकार मुझे हटा दे। उन्होंने बीजेपी सरकार को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो मुझे हटाकर दिखाए। वहीं, कुंभ में स्नान करने की बात पर उन्होंने कहा कि हम हैंडपंप में नहाने वाले लोग हैं। जब मन चंगा तो कठौती में गंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago