शराब के शौकीन हैं तो घर में मिनी बार बनवाइये, बलिया में अब यह सुविधा भी उपलब्ध है

अबकारी विभाग ने जिले में अब शराब पीने को सुलभ करने का निर्णय लिया है। अब जिले में 12000 के सलाना शुल्क पर घर के भीतर बार बनवाया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शासन का निर्देश मिल चुका है और उन्होंने अब वैयक्तिक होम लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए जिले की शराब दुकानों पर पोस्टर लगाकर लोगों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा।क्या है लाइसेंस लेने की प्रक्रिया: लाइसेंस लेने कि लिए संबंधित व्यक्ति को सलाना 12000 रुपये लाइसेंस शुल्क देना होगा। साथ ही बतौर सिक्योरिटी 51000 रुपये पहले ही जमा करना होगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति अपने घर में 108 शराब की बोतलों को रख सकेगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इन बोतलों की बिक्री नहीं की जाएगी। यह सुविधा परिजनों, मित्रों अथवा अतिथियों के लिए ही दी जा रही है। शर्त यह भी है कि परिसर में इसका सेवन 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को नहीं करने दिया जाना चाहिए।

ऐसे में प्रशासन के स्पष्ट निर्देश भी सार्वजनिक किए जाएंगे। इस पूरे फैसले पर जिला अबकारी अधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि यह प्रक्रिया सुलभ है। उन्होंने कहा, ‘यह व्यवस्था तो पहले से ही लागू थी। अब इसके प्रचार प्रसार पर अधिक ज़ोर दिया जाएगा। हमें शासन स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं।’ हालांकि अबकारी विभाग ने जनवरी 2020 में ही यह सूचना सार्वजनिक कर दिया था लेकिन यह मूर्त रूप नहीं ले सकी। फिलहाल जिले स्तर पर आदेश दिया गया है जिसके बाद जिला अबकारी विभाग प्रचार-प्रसार करके इसके बारे में लोगों को सूचित करेगा।

इस पूरे कार्यक्रम के पीछे यह भी तर्क दिया जा रहा है कि कोविड के दौर में उच्च वर्ग को शराब पीने में कई तरह की दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा था। कहा जा रहा है कि लंबे समय के लिए बंद शराब की दुकानों और बे रोकटोक शराब के सेवन में हो रही असुविधाओं के लिए भी यह फैसला लिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago