क्या मेरी यही गलती है की मैं बलिया का ‘चौकीदार’ हूं- सांसद भरत सिंह

बलिया के वर्तमान सांसद सांसद भरत सिंह अपना टिकट काटे जाने पर बीजेपी नेतृत्व से नाराज  हैं. बलिया ख़बर से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘ ये मेरी लिए अप्रत्याशित है मेरे ख़िलाफ़ कुछ शरारती लोगों द्वारा साज़िश की गई है. मेरी सेहत के बारे में दुष्प्रचार किया गया है कि भरत सिंह बीमार है. तीन बार विधायक रहा हूँ 2014 में सांसद बना बलिया की जनता मुझे चाहती है, क्या यही मेरी गलती है?’ संसद में मेरी 100 प्रतिशत उपस्थिथि रही है क्या यही मेरी गलती है .

उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने अपनी सीट पर जनता की भावनाओं का आदर नहीं किया वह लोग वहां से तिरस्कृत होकर भागकर बलिया आ गए. मेरे खिलाफ साजिश करते रहे ‘ गौरतलब है कि वीरेंद्र सिंह मस्त, जिनको बीजेपी ने बलिया से उम्मीदवार बनाया है, पिछली बार भदोही से सांसद थे.

भरत सिंह ने कहा कि ‘जो आदमी तीन बार जहां से सांसद रहा वह अपनी सीट के लिए पक्का नहीं है. मैं बलिया का चौकीदार हूं. जनता ने 2014 में मुझे चौकीदार बनाया है. मेरा फर्ज है कि मैं जनता को आगाह करूं. नेतृत्व इस फैसले पर पुनर्विचार करे. सब ठीक था लेकिन कल भदोही में हंगामे के बाद यह टिकट दिया गया है.’ उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को चेतावनी दी कि ‘ पार्टी के लिए यह फैसला नुकसानदेह होगा.’

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago