बलिया में सपा की लहर चलती दिखाई दे रही है। बलिया सीट से लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडेय के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष उमेश पासवान समेत 2 दर्जन से अधिक लोजपा के नेता कर कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थामा है। सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने लोजपा के नेताओं को सपा की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें सपा ज्वाइन कराई गई।
शुक्रवार को नामांकन करने के बाद सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय जनसंपर्क के लिए जगह जगह लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान लोजपा के दर्जन से अधिक नेताओं ने सपा जॉइन करने की इच्छा जताते हुए सनातन पांडेय से मुलाकात की। इसके बाद सनातन पांडेय ने सभी नेताओं का फूल माला से स्वागत किया।
लोजपा छोड़ सपा में शमिल होने वालों में लोजपा के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान, लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, लोजपा बैरिया विधानसभा के अध्यक्ष सूरज चौरसिया, सदर विधानसभा अध्यक्ष गुंजन चौरसिया के नाम शामिल हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने सपा की कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…