Categories: बलिया

बलिया में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस में रास्ते की मांग को लेकर सैंकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस पर चल रहे कार्यस्थल पर ही सैंकड़ों किसान प्रदर्शन करने पहुंच गए। किसानों की मांग है कि उन्हें एक्सप्रेस वे में रास्ता दिया जाए। किसानों ने पहले अपनी मांग को लेकर बलिया डीएम को पत्र सौंपा। इसके बाद विधानसभा विधायक संग्राम सिंह यादव को भी पत्रक दिया, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के कार्यस्थल पर ही जाकर प्रदर्शन किया।

किसानों का कहना है कि हम सब कृषि कार्य हेतु अपने गांव से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के उत्तर दिशा में जाने हेतु एक सेक्टर मिला है, जो गाटा संख्या 521 से शुरू होकर उत्तर दिशा से गाटा संख्या 63,73 होते हुए गाटा संख्या 141 तक जाता है। वह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से वह रास्ता बंद हो जा रहा है जिससे कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर मवेशी हेतु चारा, कटाई ,बुवाई में किसानों को मजदूरों को आने-जाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि साथ ही उत्तर दिशा को बरसात का पानी दक्षिण दिशा में गाटा संख्या 49 से निकलता है जो हाईवे से बंद हो जा रहा है। वहां भी जल निकासी हेतु नाला का निर्माण आवश्यक है। वहीं किसानों ने बताया की ग्राम सभा की कृषि योग्य भूमि 80% हाईवे के उत्तर दिशा में है। किसानों का कहना कि अगर सुनवाई नहीं हुआ, तो इसके लिए डीएम ऑफिस पर धरना देने के लिए बाध्य देंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बसपा महेंद्र राम, जिला पंचायत सदस्य अभय नारायण गिरी, बसपा नेता सुनील भारती, सुरेंद्र प्रसाद साहू,रामदयाल, शुभ नारायण यादव, संतोष साहू, शिव जन्म चौधरी, श्री भगवान, राजेश कुमार, त्रिलोकी नाथ व दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago