Categories: बलिया

बलिया में इंसानियत शर्मसार , बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग हिरासत में

बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल की मासूम के साथ दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। मासूम के पिता ने 2 नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया है।6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची को 2 नाबालिगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित के पिता के मुताबिक, 7 मार्च गुरुवार की रात 6 साल की बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पास के ही दो नाबालिग लड़के उसे जबरन उठाकर ले गए। और घर के बगल में स्थित एक गली में उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये।

लड़की के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और उसके परिजनों को सूचित किया। गंभीर हालत होने के कारण उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है। पीड़ित बच्ची को हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस संबंध में रविवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दो नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों को गिरफ्तार  कर लिया गया है।पुलिस की देखरेख में पीड़ित बच्ची का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago