बलिया- अस्पताल प्रशासन ने जबरन भेजा बीमार महिला को घर, हुई मौत

पिछले 10 दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव की निवासी कलावती की मंगलवार की भोर में उसके घर पर मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने सोमवार की शाम को जबरिया घर भेज दिया था। घटना से बौखलाए परिजन व ग्रामीण कलावती की लाश लेकर चक्का जाम करने निकल पड़े।

हालांकि तभी समय रहते पुलिस पहुंच गयी और उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टर व नर्स पर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पेट में दर्द होने पर परिजन 45 वर्षीय कलावती को लेकर 12 मई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार अस्पताल के चिकित्सक ने बाहर से जांच करायी तथा बाहर की दवाई भी लिख रहे थे। इसकी शिकायत करने डीएम के पास पहुंचे जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू के साथ सोमवार को विवाद भी हो गया।

महिला के परिवार के लोगों का कहना है कि विवाद के बाद अस्पताल के डॉक्टर व नर्स ने सोमवार को जबरिया डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने ही टेम्पो बुलाकर उसमें मरीज व परिजनों को बैठाकर घर भेज दिया। घर आने के बाद भोर में महिला की सांस थम गयी।

मंगलवार की सुबह गांव-घर के लोग अर्थी पर महिला की लाश लेकर चक्का जाम करने निकल पडे़। इसी बीच पहुंची पुलिस ने रास्ते में ही रोककर लाश को कब्जे में ले लिया।

कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम बांसडीह संतराज व सीओ बांसडीह टीएन दूबे की मौजूदगी में पुलिस ने लाश का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अधिकारियों के सामने परिवार के लोगों ने डॉक्टरों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। अधिकारियों ने भी जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago