यूपी पुलिस के सामने कान पकड़कर बिहार के सिपाही ने मांगी माफी, जाने क्यों!

– बिहार के भोजपुर थाने में तैनात है सिपाही, किसी काम से वर्दी में ही आया था बलिया
बैरिया.
सर…सर.. जाने दीजिए, माफी कीजिए, नहीं…नहीं… तुम्हारे एसपी से शिकायत किए बिना तुम्हे जाने नहीं दूंगा. यूपी पुलिस और बिहार पुलिस के एक सिपाही के बीच कुछ इस तरह दृश्य बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनेजर सिंह स्मारक के पास तिराहे पर रविवार की शाम देखने को मिला. अंतत: बिहार के भोजपुर जनपद के भोजपुर थाना में तैनात सिपाही ने कान पकड़कर माफी मांगी, तब जाकर सीओ अशोक कुमार सिंह व एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी व घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अशोक चौधरी मानें और सिपाही को सख्त हिदायत देकर वापस बिहार भेज दिया. यूपी पुलिस द्वारा बिहार पुलिस के सिपाही के साथ इस तरह का रूख अख्तियार फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं लॉक डाउन को लेकर जागरूक लोगों का कहना है कि यूपी पुलिस द्वारा इस तरह की सख्ती नितांत जरूरी है. क्योंकि सवाल जिंदगी का है.
गौरतलव हो कि बिहार राज्य के भोजपुर जनपद अंतर्गत भोजपुर थाने में तैनात एक सिपाही किसी काम से बलिया के नगरा जा रहा था, इधर सीवान में पॉजीटिव केस आने के बाद बलिया जिला प्रशासन ने शनिवार से ही यूपी-बिहार बार्डर को पूरी तरह सील कर दिया. चाकचौबंद व्यवस्था का आलम यह रहा कि कोई परिंदे तक पैर नहीं मार सकता. लेकिन बिहार पुलिस के सिपाही को लगा कि ये सब आम जनता के लिए हैं, वे तो पुलिस हैं, खाकीवर्दी वाले हैं, उन्हें भला कौन रोक सकता है. यही सोचकर बिहार के भोजपुर से चल दिए. जब तक बिहार का बार्डर था तब तक कोई रोके नहीं, लेकिन जैसे ही बार्डर क्रास कर यूपी में प्रवेश किए तो बैरिया पुलिस की निगाहबानी में चढ़ गए. इस दौरान बैरिया सीओ व बैरिया एसओ सिपाही को रोककर जमकर उनकी क्लास लगाई, इस दौरान सिपाही को मिन्नतें करते देखी गयी, लेकिन एसडीएम, सीओ व एसओ कोई मानने को तैयार नहीं हुए. इस दौरान अधिकारियों ने बिहार एसपी सिपाही के खिलाफ शिकायत करने की बात कही, तब तक सिपाही कान पकड़कर माफी मांग लिए, जिससे सभी अधिकारियों का दिल पसीज गया और हो भी न क्यों आखिरकार खाकी वाले वह भी है तो, उसको वापस बिहार भेज दिया. यूपी पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. वहीं बुद्धिजीवियों का कहना है इस तरह की सख्ती की नितांत आवश्यकता है.
वर्जन:
सिपाही नगरा जा रहा था, जिस हम लोगों को रोका और उसे उसकरी जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए माफीनामा लिखवाकर वापस बिहार भेज दिया.
अशोक कुमार
सीओ
वर्जन:
घटना के विषय में भोजपुर एसपी को अवगत कराया जाएगा. फिलहाल उन्हें सख्त हिदायत देकर वापस बिहार भेज दिया गया है.
अशोक चौधरी
एसडीएम

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago